भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव के दो मासूमों कि पोखरा में डूबने मौत हो गई। मृतक किशोर दोनों चचेरे भाई थे। मृत किशोर गांव के राकेश पाण्डेय के 9 वर्षीय पुत्र मन्नू कुमार और मुन्ना पाण्डेय के 10 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चार भाई एक साथ करीब एक बजे घर से कुछ दुरी स्थित चावर में बने पोखरा में नहाने के लिए गए थे।
जब मोहित और मन्नू नाहने के लिए तालाब में गए और गहरे पानी में डूबने लगे, इसे देख दो छोटे भाइयों ने घर पहुंच घटना कि जानकारी दी।घटना कि सूचना मिलते ही गांव के लोग पोखरा के पास पहुँचे और दोनों कि तालासी में जुट गए।तालासी के कुछ देर बाद दोनों किशोर को पोखरा से निकला गया, जब तक दोनों कि मौत हो गई थी।
घटना कि सूचना मिलने पर पीएसआई छापित कुमार चौबे दलबल के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेजा।इधर दो किशोर कि मौत के सूचना पर गांव में मातम पसर गया।मृत मोहित कि माता सोनी देवी और मन्नू कि माता सपना देवी कि रोने से माहौल गमगीन हो गया।
वही घटना कि जानकारी होने पर मुखिया जितेंद्र कुमार पासवान, काली चरण प्रजापति, नितेश कुमार, रितेश कुमार, सीटू कुमार, प्रफुल राज पाण्डेय सहित सैकड़ो लोग पहुँच परिजनों को सांत्वना दी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment