भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के कई गांवों में होली के अवसर पर शराब के धंधेबाजों के खिलाफ मंगलवार को उत्पाद विभाग व भगवानपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से सरायपड़ौली, मिरजुमला, बलहां गांवों में छापेमारी की। इस दौरान शराब की कई भट्ठियां ध्वस्त कर दी गई। सरायपड़ौली में ड्रोन कैमरे की मदद से की गई छापेमारी में चंवर में छुपाकर रखे गए करीब दो हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब (जावा शराब) तथा ग्यारह लीटर देसी शराब बरामद हुए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
एफआईआर दर्ज कर पुलिस धंधेबाजों का पता लगाने में जुटी है। छापेमारी में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, एसआई सुमेधा कुमारी, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, पुलिस पदाधिकारी जयराम सिंह, पीएसआई रजनी कुमारी, एएसआई शशिभूषण कुमार, महिला पुलिस व पुलिस बल के जवान थे। यह भी चर्चा हो रही है कि पुलिस द्वारा इतने बड़े पैमाने पर चलाए गए छापेमारी अभियान में किसी धंधेबाज का नहीं पकड़ा जाना कहीं कार्रवाई की मात्र औपचारिकता तो नहीं।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment