Home

हिलसर में हथियार के बल पर दो ट्रक चालकों से डीजल व नगद की लूट,आक्रोषित लोगों ने एनएच किया बंद कर जताई नाराजगी

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के हिलसर फल मंडी के सामने स्थित पेट्रोल पंप परिसर में बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने दो ट्रेलर ट्रकों के चालकों से हथियार के बल पर डीजल व नगद की लूट की घटना को अंजाम दिया।अपराधियों ने हथियार के बल पर डीजल से भरी टंकी खाली कर दी। इसका विरोध करने पर एक चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

वाहन चालक हरेंद्र राउत ने बताया कि पेट्रोल पंप पर देर रात्रि में वाहन खाड़ा कर सोया था तभी सुबह के लगभग तीन बजे अपराधियों ने उनके ट्रक की टंकी से करीब 450 लीटर डीजल निकाल लिया और 29 हजार रुपये नगद लूट लिए।जब इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने लोहे के रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

वहीं दूसरे ट्रेलर ट्रक के चालक राजकिशोर यादव ने बताया कि वह मलमलिया से फूल टंकी तेल भरवाकर जा रहा था। इसी दौरान हिलसर फल मंडी के पास एक कार से आए अपराधियों ने उसे रोक लिया और हथियार के बल पर लगभग चार हजार रुपये नगद और 450 लीटर डीजल लूट लिया।घटना के बाद आक्रोशित ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों ने हिलसर बाजार के पास सड़क पर ट्रक खड़ा कर घंटों जाम लगा दिया।

इस दौरान लगभग पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे राहगीरों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।उन्होंने बताया कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।घटना को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई।

लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, लेकिन पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही हैं। जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और बेरोक टोक घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 hours ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

7 hours ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

14 hours ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

6 days ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 week ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

4 weeks ago