सासाराम(बिहार)जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के उच्च पथ पर सोमवार सुबह टेकारी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक में आग लग गई, जिससे ट्रक धूं-धूं कर जल कर खाक हो गया। सासाराम से वाराणसी की तरफ जा रही एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह रौंद दिया। जिससे दोनों बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दोनों मृत युवक आपस में फुफेरा-ममेरा भाई थे। मृतकों की पहचान कैमूर जिले के सोनहन थाने क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के स्व. सुदर्शन दुबे के बेटे सोनू तिवारी उम्र 26 वर्ष और परशुरामपुर गांव के रामानंद तिवारी के बेटे लोकेश दूबे उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों भाई एक बाइक से शादी समारोह से कैमूर लौट रहे थे।
ट्रक में बाइक के फंसने से लगी आग
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रक में बाइक फंस गई, लेकिन ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इस दौरान बाइक को घसीटते हुए कुछ दूर ले गया। सरैया गांव के पास पहले बाइक में आग लगी फिर, ट्रक में आग भी लग गई, जिससे ट्रक धूं-धूं कर जल गया। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया घटना के बाद सासाराम से वाराणसी जाने वाली उच्च पथ जाम हो गया और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। चेनारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment