आर्केस्ट्रा में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार
रिविलगंज(सारण)आर्केस्ट्रा में पिस्टल और कट्टा लहराकर नाचते दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो 28 मई 2025 को रिविलगंज थाना को मिला था। वीडियो में एक युवक पिस्टल और दूसरा कट्टा लहराते दिख रहा था। जांच में दोनों की पहचान इनई गांव के अमन कुमार उर्फ राजा और आदित्य कुमार राय उर्फ गोपी के रूप में हुई। अमन के पिता का नाम राजकुमार राय और आदित्य के पिता का नाम विजय राय है।
वीडियो की पुष्टि के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में रिविलगंज थाना में कांड संख्या 177/25, दिनांक 29 मई 2025 को दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा 223, 292 बीएनएस और 30/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में रिविलगंज थानाध्यक्ष और थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।