Home

शोभीपुर में पिस्टल लहराते दो युवक गिरफ्तार, एक फरार

सारण:जिले के जनताबाजार थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद हुआ। तीसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

29 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि धमसर गांव में आर्केस्ट्रा के दौरान तीन युवक मोटरसाइकिल से आए। उन्होंने पिस्टल लहराई और शोभीपुर की ओर भाग गए। सूचना मिलते ही जनताबाजार थाना की टीम शोभीपुर पुल की ओर बढ़ी। इसी दौरान ताजपुर ईमाम चौक की तरफ से दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। दोनों युवक भागने लगे। पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया गया। उसके पास से दो जिंदा कारतूस मिले।

गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे युवक को उसके घर से पकड़ा। उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई। तीसरे युवक की तलाश में छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान आजाद अली, पिता नुर आलम साह, निवासी बसही चक हाफिज और तनवीर आलम, पिता जमीर आलम, निवासी ताजपुर ईमाम चौक के रूप में हुई है। दोनों जनताबाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जनताबाजार थाना में कांड संख्या 89/25, दिनांक 30 अप्रैल 2025 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago