पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास एनएच 331 पर लोडर टेंपू और बाइक में हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई।टक्कर इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक खुद दूर फेंका गए और माथे के बल जा गिरे,जिससे दोनों की मौत हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार लोडर टेंपू मदारपुर की तरफ जा रहा तभी मदारपुर के तरफ आ रहे बाइक सवार ने टेंपू में जोरदार टक्कर मार दिया।टेंपू में टक्कर मारने के बाद बाइक सवार दोनों युवक कुछ दूर जाकर सड़क पर माथे के बल जा गिरे जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों मृत युवक लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र छोटू कुमार और लखनऊरा निवासी शमशेर आलम का पुत्र कौशर राजा है।टक्कर की आवाज सुन आस पास के लोग इकट्ठा हो गए।जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गई।घटना के बाद लोडर टेंपू के चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया।वही घटना की सूचना मिलने पर बसंतपुर सीओ अजमत अंसारी, एएसआई योगेंद्र पासवान सहित अन्य पदाधिकारी पहुंच सड़क को खाली कराया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा।दुर्घटना की सूचना मिलने पर मृत युवक के परिजन घटना स्थल पर पहुंच बिलखने लगे,जिससे माहौल गमगीन हो गया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment