भगवानपुर हाट(सीवान)विधानसभा चुनाव में धनबल के प्रयोग पर नियंत्रित करने को लेकर गठित उड़नदस्ता टीम के दंडाधिकारी सीओ युगेश दास व बसंतपुर थाना के एसआई शैलेन्द्र कुमार राय ने एसएच 73 पर सारण जिले की सीमा पर हसनपुरा चेक पोस्ट के पास डस्टर कार से पटना जा रहे दो लोगों से सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक लाख 45 हजार नगद बरामद किया गया। उड़नदस्ता टीम ने पटना के दवा कारोबारी संजय कुमार पिता अनिरुद्ध शर्मा के पास से एक लाख45 हजार रुपय बरामद किया।कारोबारी संजय कुमार अपने घर महाराजगंज थाना क्षेत्र के खेतु छपरा से पटना लौट रहे थे।उनका पटना के मछुआ टोली राजेन्द्र नगर के पास मेहर फरमा नाम से एक दवा दुकान है।उनके साथ उनका डस्टर कार चालक पिंटू कुमार नालन्दा जिला के तेल्हाड़ गांव का था। दवा कारोबारी का कहना था कि वह पटना से अपने बीमार माँ को देखने गांव आये थे।वापस गांव से पटना जा रहा था तभी वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।सीओ युगेश दास ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के समय पचास हजार रुपये से अधिक ले जाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि उपयुक्त साक्ष्य प्रस्तुत करने पर रुपये रिलीज किए जाएंगे। लेकिन साक्ष्य नहीं दिखाने के स्थिति में दोनों के खिलाफ कानूनी करवाई की जाएगी। वाहन चेकिंग के दौरान आईटीबीपी के जवान भी मौजूद रहे ।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment