Categories: Home

अनियंत्रित बलेरो ने साइकिल सवार पिता पुत्री को रौंदा पिता की मौत पुत्री घायल

पितपुत्री को रौंद बलेरो लेकर चालक फरार

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के एसएच 73 पर मघरी पम्प के पास शुक्रवार की सुबह में साइकिल सवार पितपुत्री को अनियंत्रित बलेरो के रौंदने से पिता की मौत पुत्री घायल।मृत शर्मा शर्मा अपने साइकिल से पुत्री के साथ गांव साघर सुल्तानपुर से बसंतपुर जा रहे थे।तभी पीछे से अनियंत्रित बलेरो ने रौंदते हुए निकल गया।बलेरो मशरक की तरफ से मलमलिया की तरफ जा रहा था।स्थानीय लोगों ने पिता पुत्री को इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।इलाज के लिए अस्पताल जाने के क्रम में ही पिता शर्मा शर्मा उम्र 55 वर्ष की मृत्यु हो गई।जबकि पुत्री रम्भा कुमारी उम्र 12 वर्ष का इलाज चल रहा है।मृतक अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था।मृतक को केवल आठ पुत्रियां है जबकि कोई पुत्र नहीं है।जिसमे से पाँच बड़ी पुत्रियों की शादी हो चुकी है।तीन पुत्रियां लालमुनि कुमारी,पुतुल कुमारी तथा रम्भा कुमारी की शादी नहीं हुई है।पुलिस को सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दी है।सड़क दुर्घटना में पति के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी तीजा देवी अपने पुत्रियों की परवरिश की चिंता में दहाड़ मारकर बेहोश हो गई।आसपास की महिलाए ने उसे किसी तरह होश में लाया।पिता की मौत पर पुत्रियों के चीत्कार से आसपास में मातम छा गया।पुत्रियों के चीत्कार से उपस्थित लोगों की आँखे नम हो गई।मृतक घर पर रहकर अपनी पुस्तैनी काम करके परीवार का भरण पोषण करता था।मृतक के मौत की खबर से गांव के लोगों में चर्चा हो रहा था की एक मिलनसार व्यक्ति समय से पहले चला गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

बिहार में राजद की बनेगी सरकार : मुरारी दास त्यागी

अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…

2 days ago

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में माघर विद्यालय की छात्राओं नें परचम लहराय

भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…

3 days ago

लकड़ी नवीगंज पुलिस की कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में दहशत

लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…

3 days ago

सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…

3 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के चेहल्लुम में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…

2 weeks ago

राजश्री डेयरी के प्रथम वर्षगांठ पर पशुपालकों के बीच जार का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…

2 weeks ago