भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के अरूआ भगवानपुर मुख्य सड़क पर अनियंत्रित बाइक चालक ने आज सुबह में बिजली के पोल में टक्कर मार दिया।जिसमे बाइक चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।दो युवक बाइक से गिरकर सड़क पर तड़प रहे थे।जिसे राहगीरों ने देख एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।घटना अरूआ भगवानपुर मुख्य सड़क पर लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल के पास की है।घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की बाइक सवार युवक गुटखा खाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली में टक्कर मार दिया।
बिजली पोल में टक्कर लगने के साथ दोनों युवक अचेत होकर सड़क के बीचोबीच गिर गए जिससे एक युवक का शरीर का अत्यधिक ब्लाड गिर गया।राहगीरों के सूचना पर पहुंची एंबेलेंस ने दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए लाया।जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों युवक को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने पीएसआई रवि कुमार और एएसआई सुजीत पासवान ने अस्पताल पहुंच मामले की जांच की।घायल युवक में एक युवक सारण जिला के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सोनिया गांव के रामचंद्र यादव के पुत्र चंदन यादव और तेलछा गांव के अरविंद मांझी का पुत्र संजय मांझी बताया जा रहा है।दोनो युवक का टेंट सामिया के सटा से अपने घर जा रहे थे तभी दोनो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।जिसमे एक घायल संजय मांझी को सीवान सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment