तीन मृतकों में एक भगवानपुर हाट का युवक शामिल
सीवान(बिहार)सीवान शहर में एक अनियंत्रित ट्रक ने चार लोगो को रौंद दिया है। जिसमे तीन बाइक सवार लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वही एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। घटना सीवान के नगर थाना क्षेत्र के आन्दर ढाला रेलवे ओवर ब्रिज के पास की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम के समय में ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर पर तेज रफ्तार में एक अनियंत्रित ट्रक आ रहा था और ट्रक ने एक-एक करके चार लोगों को रौंद दिया।
इस घटना में तीन बाइक सवार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है।मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया है। मृतकों की पहचान दिघवारा के भेलाई छपरा गांव के मोहन सिंह के पुत्र विमलेश सिंह(40), भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सुधरी गांव के सुरेश्वर प्रसाद सिन्हा के पुत्र अभिषेक कुमार(34) और हुसैनगंज के बलईपुर गांव के अजय शर्मा के पुत्र रितेश शर्मा(32)के रूप में हुई हैं।जबकि घायल की पहचान हुसैनगंज के जुडकन गांव के स्वर्गीय कपिल भगत के पुत्र देवेंद्र प्रसाद के रूप में हुई हैं।
घटना की सूचना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ गई। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर अक्रोश देखने को मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष सुदर्शन राम ने बताया कि ट्रक के चालक तत्काल फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बता दे की मृतक विमलेश के पास बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड मिला है। परीक्षा शाम में 5:00 बजे समाप्त होने के बाद वह परीक्षा केंद्र से वापस अपने घर के लिए निकले थे।
वहीं अभिषेक के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सीवान से अपने चचेरी बहन के शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर जा रहा था। कल चचेरी बहन का बरात आने वाला था।इसके एक दिन पहले ही भाई की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment