भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव में सोमवार को एनएच 331 के किनारे स्थित एक बंद पड़े एलबेस्टर वाले मकान में बिजली के खंभा को तोड़ते हुए अनियंत्रित ट्रक घुस गया । जिससे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । मकान से ट्रक के टकराने के जोर से हुई आवाज से सड़क के किनारे मकान वालो की नींद टूट गई । किसी बड़े हादसे की आशंका से लोग इधर उधर देखने लगे । जब स्थानीय लोगों की नजर मुख्य सड़क से लगभग 15 से 20 मीटर अंदर बंद पड़े एक मकान में घुसा ट्रक पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी ।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया । वैसे इस घटना में किसी को हताहत होने की कोई खबर नहीं है । ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया था । ट्रक के धक्का मारने से टूटा मकान गांव के ही कमल देव सिंह का बताया जाता है । ऐसा माना जाता है कि यह ट्रक मलमलिया की ओर से आ रहा था ।जो भगवानपुर की तरफ जा रहा था । ट्रक पूरी तरह से खाली था । ट्रक चालक 50 मीटर दूर से ही नियंत्रण खो दिया था । जिससे सड़क के किनारे रखे ईट ,बालू को क्षतिग्रस्त करते हुए बिजली का खंभा तोड़ मकान में घुस गया । स्थानीय लोगो के सहयोग से क्रेन मशीन मंगाकर ट्रक को बाहर निकाला गया । ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय घटना हुई अगर आधे घंटा बाद यह घटना होती तो सुबह में टहलने वाले कई लोग घायल हो जाते।घटना के बाद से बिजली का खंभा टूटने एवं तार क्षतिग्रस्त होने से बिजली की आपूर्ति लगभग दस घंटा बाधित रही ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment