बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के सोहिलपट्टी बाजार स्थित स्टेट बैंक के सीएसपी परिसर में शनिवार को सुबह सीएसीपी के मृत खाताधारी के परिजन को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलने वाले सहायता राशि दो लाख रूपये का चेक दिया गया। सीएसपी संचालक जय निवास तिवारी ने बताया की जो खाताधारी खाता खोलने के समय बीमा कराते है वैसे खाताधारी के मृत्यु होने पर उनके आश्रित को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपया सहायता राशि तौर पर मिलता है।इसी के तहत दो लाख रुपए का मृतक के आश्रित को चेक दिया गया।
दो लाख रुपए का चेक मिलते ही आश्रितों का चेहरा खिल गया।बसंतपुर थाने के एएसआई योगेंद्र पासवान, सीएसपी संचालक जय निवास तिवारी के साथ अभिषेक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जगतपुर गांव के खाताधारी सुगांति देवी के आश्रितों को बीमा राशि का दो लाख रूपये का चेक दिया गया।अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के मृत्यु होने के 40 दिन के अंदर लाभुक को बीमा का लाभ मिल गया। जिसके लिए मृतक के परिजनों ने सीएसपी संचालक जय निवास तिवारी का आभार जताया।मौके पर अजमेरी खातून,संजना कुमारी,सुरुचि कुमारी,अहमद अंसारी,निरंजन शर्मा,प्रिंस कुमार,तारकेश्वर पंडित, रामशंकर राम,सुशील सिंह,कासिम अंसारी,सविता देवी,अंजली कुमारी,बच्ची देवी,मधुमाला देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment