Categories: Home

विशेष अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को परिवार नियोजन उपायों के प्रति किया जा रहा जागरूक

केयर इंडिया के सहयोग से संचालित अभियान में छोटा परिवार व बच्चों में अंतर रखने के महत्व की दी जा रही जानकारी

ईंट भट्ठा में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों को परिवार नियोजन उपायों से जोड़ने पर जोर

अररिया(बिहार)जिले के दूर-दराज ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को परिवार नियोजन उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार विशेष अभियान संचालित किये जा रहे हैं। परिवार नियोजन उपायों के प्रति आम ग्रामीण महिलाओं को जागृत करने के कार्य में बीते 20 जनवरी से संचालित इस अभियान में केयर इंडिया की टीम विभाग को जरूरी सहयोग उपलब्ध करा रहा है।इसी क्रम में जागरूकता वाहन के माध्यम से प्रखंड वार ग्रामीण इलाकों में प्रचार अभियान संचालित किये जा रहे हैं। इसमें क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं की मदद से महिलाओं को परिवार नियोजन के महत्व व इसके लिये उपलब्ध संसाधन की जानकारी दी जा रही है।

सामूहिक परिचर्चा व रैली निकाल कर किया जा रहा जागरूक:
अभियान से संबंधित जानकारी देते केयर इंडिया के फैमली प्लानिंग कार्डिनेटर फैयाज असरफी ने बताया कि प्रखंडवार दो जागरूकता वाहन की मदद से लगातार पांच दिनों तक सघन प्रचार अभियान का संचालन किया गया। इस क्रम में आरोग्य दिवस सत्र स्थल पर योग्य दंपति, आशा, एएनएम व सेविका के द्वारा क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गयी।आरोग्य दिवस पर नवविवाहिता व एक या दो बच्चों वाले दंपति को बुलाकर परिवार नियोजन के महत्व विषय पर सामूहिक चर्चा कर उन्हें छोटे परिवार के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।

सुखी परिवार के चार स्तंभों के बारे में दी गयी जानकारी:
परिवार नियोजन संचार अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को सुखी परिवार के चार स्तंभ स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, संस्कार व समृद्धि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। एफटीपी केयर ने बताया कि सामूहिक परिचर्चा के दौरान सीमित परिवार के फायदे, बच्चों में अंतर रखने से होने वाले लाभ से संबंधित जरूरी जानकारी देते हुए उन्हें 20 साल की उम्र के बाद पहला बच्चा व दूसरे बच्चे में तीन से पांच साल तक का अंतर रखने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

ईंट भट्ठा मजदूरों को जागरूक करने पर जोर:
केयर इंडिया की डिस्ट्रिक्ट टीम लीडर पर्णा चक्रवती बताती है कि आमतौर पर ईंट भट्ठा में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर काम करते हैं। इसमें शिक्षा का स्तर कम होने के कारण स्वास्थ्य व पोषण संबंधी जानकारियों का अभाव होता है। परिवार नियोजन को लेकर संचालित संचार अभियान में इस बार इस समूह के लोगों पर खास तौर पर फोकस किया जा रहा है। लिहाजा सिकटी प्रखंड के कई इलाके जहां संचालित ईट भट्ठों में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर कार्यरत हैं।बइन इलाकों को चिह्नित कर विशेष अभियान का संचालन किया गया। मार्च माह में अररिया व रानीगंज प्रखंड में इस तरह का सघन अभियान संचालित किया जाना है। इसमें आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से उन्हें परिवार नियोजन के अस्थायी उपायों के प्रति जागरूक करते हुए इसे अपनाने के लिये प्रेरित किया गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

कटिहार में दास बेकर्स के रिटेल काउंटर का उदघाटन

बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…

1 month ago

विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी धर्म के लोगों को एक साथ आना होगा

2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…

1 month ago

बीडीओ के तबादला होने पर हुआ विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…

2 months ago

तेज रफ्तार वाहन के धक्का मरने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल,सीवान रेफर

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…

2 months ago

Beyond Headlines: Global Journalists United for Peace Journalism amidst theChallenges of the Unstable International Situation

On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…

2 months ago

विश्व में शांति निर्माण को लेकर ऑनलाइन बैठक

20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…

3 months ago