बैशाली में बंचित समाज की लड़की के अपहरण के एक सप्ताह बाद पानी में डूबी मिला शव
बिहार(वैशाली)जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जिले के तिसिऔत थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में एक बंचित समाज की लड़की को अपहरण कर दरिंदगी करने बाद हत्या करने की दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतका के परिवार ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
लड़की की माँ बोली आरोपी बोले, दो दिन बात लड़की लौटा देंगे
सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवार की पुलिस को दी गई शिकायत वायरल हो रही है। इस शिकायत पत्र में लिखा है कि 20 दिसंबर को अंजली (बदला हुआ नाम) को गाँव के ही ठाकुरों ने उस समय अपहरण कर लिया जब वो शौच के लिए बाहर गई थी। मृतका की माँ ने आरोप लगाया है कि ठाकुरों ने बंदूक़ के दम पर उसकी बेटी को किडनैप कर लिया और जब वो गाँव के लोगों के साथ बेटी को लेने ठाकुरों के घर गई तो उसे ये कहकर भगा दिया कि दो दिन बाद तुम्हारी बेटी लौटा दी जाएगी।
पानी में डूबी मिली लड़की का शव
पुलिस को शिकायत के अनुसार 26 दिसंबर को बकरी चराने गई महिलाओं को पानी में डूबी लाश मिली जिसकी पहचान काल्पनिक नाम मंजू के रूप में हुई। पीड़िता की माँ ने अनुराग कुमार, राकेश चौधरी, मनोज चौधरी, अंशु कुमार को मामले में मुख्य आरोपी बताया है।
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने की कार्रवाई की मांग
दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा ‘इस ह्रदय विदारक घटना ने फिल्म रॉउडी राठौर की याद दिला दी, कुछ लोग समझते हैं की यह केवल फिल्मों में होता है नहीं ज़नाब यह आज भी देश की हकीकत है और इसी वजह से भारत लगातार कमजोर हो रहा है, क्या देश के @PMOIndia इस तरह की बढ़ती घटनाओं पर कार्यवाही करेगा ?
इस वारदात ने फिर साबित कर दिया है कि सुशासन बाबू के नाम से मशहूर नीतीश कुमार के राज में दलितों के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की जा रही हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment