Home

जिलाधिकारी के दिशा- निर्देश में महामारी रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट: डॉ ओपी लाल

सिवान:डेंगू और चिकनगुनिया मानसून के समय तेजी से फैलती हैं, क्योंकि इस मौसम में जलजमाव और साफ- सफाई की कमी मच्छरों के प्रजनन का कारण बनती है। उक्त बातें जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीडीसीओ) डॉ.ओम प्रकाश लाल ने शहर के दयानंद आयुर्वेद महाविद्यालय सह अस्पताल परिसर स्थित सभागार में आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान बुधवार को कही। उन्होंने एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में शामिल अध्ययनरत छात्र और छात्राओं सहित उपस्थित प्राध्यापकों से कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए दयानंद आयुर्वेद महाविद्यालय सह अस्पताल में एक दिवसीय जागरूकता अभियान सह कार्यशाला का आयोजन किया गया है। क्योंकि आमजन को इन बीमारियों के लक्षण, कारण, बचाव और इलाज के प्रति जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य है। जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के मार्ग दर्शन और सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद के दिशा- निर्देश में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा पदाधिकारियों सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को जल जनित बीमारियों से बचाव, कारण और उपचार से संबंधित आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया है। जिसमें जल- जमाव से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के संभावित क्षेत्रों का पूर्व के अनुभव के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। क्योंकि अत्यधिक बरसात होने से जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिस कारण डेंगू, मलेरिया, कालाजार आदि महामारी का फैलाव तेजी से फैलने से एक बड़ी आबादी प्रभावित होती है।

आयुर्वेद के दृष्टिकोण से गिलोय, तुलसी, पपीता के पत्ते और हल्दी जैसी जड़ी- बूटियों का अहम योगदान: प्रो डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी दयानंद आयुर्वेद महाविद्यालय सह अस्पताल के प्राचार्य प्रो डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आयुर्वेद में इन बीमारियों से लड़ने की क्षमता वाले कई औषधीय पौधे और घरेलू नुस्खे मौजूद हैं, जिनका नियमित सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है। हालांकि डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, आंखों के पीछे दर्द और त्वचा पर चकत्ते शामिल हैं। वहीं चिकनगुनिया में भी तेज बुखार के साथ जोड़ों में सूजन और दर्द प्रमुख लक्षण होते हैं, जो कई हफ्तों तक बने रह सकते हैं। लेकिन इन बीमारियों से बचाव के लिए हम सभी को अपने आसपास जलजमाव नहीं होने देना चाहिए, साथ ही सप्ताह में कम से कम एक बार पानी की टंकी को खाली कर सुखाना चाहिए, फुल बाजू के कपड़े पहनने चाहिए और मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाले साधनों का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही आयुर्वेदि के दृष्टिकोण से गिलोय, तुलसी, पपीता के पत्ते और हल्दी जैसी जड़ी-बूटियां डेंगू- चिकनगुनिया के लक्षणों में राहत प्रदान करती हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि आप सभी अपने घर और आस- पड़ोस को साफ रखें, मच्छर के प्रजनन को रोकें और किसी भी प्रकार से लक्षण के दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना नहीं भूलना है।

इस अवसर पर उप प्राचार्या डॉ राजा प्रसाद, पूर्व प्राचार्य डॉ प्रजापति त्रिपाठी, होमियोपैथी चिकित्सक सह उर्दू के प्रसिद्ध शायर डॉ असगर अली, डॉ उपेन्द्र पर्वत, डीवीबीडीसी नीरज कुमार सिंह, वीडीसीओ कुंदन कुमार, सिफार के डीपीसी धर्मेंद्र रस्तोगी, रेडियो स्नेही के डॉ मधुसूदन प्रसाद सहित महाविद्यालय के छात्र, छात्राएं सहित कई प्राध्यापक शामिल रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago