भगवानपुर हाट(सीवान)शनिवार को हाथ धुलाई महोत्सव के अवसर पर सोंधानी पंचायत के मुखिया चांदनी कुमारी के देखरेख में छात्रओं और महिलाओं के बीच हाथ धुलाई का अभियान चलाया गया।जिसमें भगवानपुर अंसारी मोहल्ला सड़क पर कार्यपालक सहायक प्रेमनाथ कुमार के नेतृत्व में सड़क से गुजर रहे बड़े बुजुर्ग महिला और पुरुषों के हाथ धुलाई कराकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान सभी लोगों से शौच के बाद, बच्चों का मल छूने के बाद, खाना खाने से पहले, किसी संक्रमित सतह को छूने के बाद निश्चित रूप से हाथ धुलाई के छह चरणों का पालन करते हुए हाथों को कम से कम बीस सेकेंड तक धोने के तरीके से अवगत कराया गया। साथ हीं इस अभियान को उत्सव के रूप में मनाने और साबुन से हाथ धोने के महत्व को बताया गया। इस मौके पर वार्ड शिवजी राम,श्रीराय,अशोक कुमार गुप्ता,विजय गुप्ता,असगर अली,गुड्डू कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment