Home

अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी को गोलियों से किया छलनी इलाज के क्रम में पीएमसीएच में मौत

बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के पुछरी बाजार में बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियो ने एक किराना व्यवसायी को गोलियों से छलनी कर दिया। इलाज के क्रम में पीएमसीएच में मौत।गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे आस पास के व्यवसायियों ने देखा की दूकान के पास व्यवसायी का खून से लथ पथ शरीर जमीन पर पड़ा हुआ है ।इसकी सूचना परिजनों को दिया जिसके बाद आनन फानन में उसे सदर अस्पताल छपरा इलाज के लिए ले जाया गया।जहा डाक्टरों ने चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।जहा इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना के संबंध में बाजारवासियों ने बताया कि पुछरी निवासी 40 वर्षीय शिवनानाथ साह अपने किराना की दुकान को बुधवार देर शाम को बन्द कर रहा था तभी एक मोटर साईकिल पर सवार तीन अपराधी आए और व्यवसायी को गोली मार फरार हो गए।घटना के बाद आस पास के दूकानदार पहुंचे तो देखा की शिवनाथ साह खून में लथपथ जमीन पर गिरा है।गल्ला के पैसे बिखरे पड़े है।ततपश्चात दुकानदारों ने परिजनों को सुचना दिया।जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्प्ताल छपरा जाया गया जहा बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच चिकित्सको ने रेफर कर दिया जहा उसी रात उसकी मौत हो गयी।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गयी है। इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के बाद परिजनों को सौप घटना की तहकीकात में जूट गयी है।पुलिया गस्त कर रही है।वही घटना से पुछरी बाजार दिन भर बन्द रहा दुकानदारों में घटना को लेकर आक्रोश है।इलाके में दहशत का माहौल है ।मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।परीजन एसपी को बुलाए जाने पर अरे हुए थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago