Home

केन्द्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय का जन्म दिवस मनाया गया

हाजीपुर(वैशाली)समाज के सभी वर्गों के प्रति आस्था रखने वाले हर दिल अजीज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का 56 वां जन्मदिवस समारोह हाजीपुर नगर के अंबेडकर कॉलोनी के प्रांगण में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ललन राम के नेतृत्व में काफी धूमधाम से मनाया गया।जन्म दिवस के अवसर पर केक काटकर लोगों के बीच मिठाइयां बांटी कर माननीय मंत्री नित्यानंद राय की लंबी उम्र एवं दीर्घायु होने की कामना की गई।


इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललन राम ने माननीय नित्यानंद राय जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माननीय केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आदरणीय नित्यानंद राय जी हमेशा स्वच्छकार समाज के हितेषी रहे हैं।

जब वह हाजीपुर के विधायक थे तब से सफाई कर्मियों के मोहल्ला अंबेडकर कॉलोनी में हर दुख सुख एवं आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे तथा समाज के अंदर भाईचारा का संदेश हमेशा देते रहे हैं।

हाल के दिनों में भी मंत्री जी के द्वारा बिहार के अंदर सफाई मजदूरों के हक अधिकार एवं आर्थिक पिछड़ेपन एवं सामाजिक उत्थान को लेकर अपने द्वारा सफाई कर्मचारियों के लिए बिहार के अंदर केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के तर्ज पर बिहार में भी सफाई कर्मचारी आयोग के गठन के लिए बिहार सरकार को पत्र लिखकर मंत्री के द्वारा पहल किया गया जो काफी सराहनीय पहल है।श्री राम ने कहा कि इतना ही नहीं दिव्यांगों और दलित बच्चियों को गोद लेकर उन्हें उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रयासरत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के प्रयास काफी सराहनीय रहा है।उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हैं।इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष सुनील, प्रदेश सचिव अरुण कुमार राम,रविदास,सुरेंद्र राम,रॉकी कुमार साहिल कुमार साजन सत्यदेव, भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता सागर सत्यदेव,अमित कुमार,सूर्या सत्यदेव,सुधीर कुमार आदि समेत अनेकों लोगों ने श्री राय के जन्मदिन की हार्दिक बधाई दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago