Home

पत्रकारिता विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में सकारात्मक को बढ़ाने के लिए समाचार लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा देशभर में कोविद-19 के चलते जारी लॉकडाउन के इस समय में विद्यार्थियों में सकारात्मक विचारों के प्रसार तथा उनकी लेखन और सृजनात्मक क्षमता को बढ़ाने के लिए एक अनूठा प्रयोग किया है। विश्वविद्यालय ने अपने विद्यार्थियों के लिए इस दौरान एक समाचार लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक सप्ताह विश्वविद्यालय के समस्त परिसरों में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी अपने आसपास से ही कोरोना से संबंधित सकारात्मक खबरों को भेज कर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने लिखे समाचार के साथ संबंधित चित्र भेजना भी आवश्यक है। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत प्राप्त सभी प्रविष्टियों में से कुल 5 श्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के प्रथम सप्ताह में भोपाल परिसर से अंकिता आनंद, पिंटू अवस्थी तथा विकास शुक्ला,खंडवा परिसर से रितु तिवारी, रीवा परिसर से राजकुमार पांडे विजयी रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति श्री दीपक तिवारी ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस प्रतियोगिता के समन्वय मंडल में डॉ.पवन मलिक, डॉ. मीता उज्जैन तथा संदीप भट्ट शामिल हैं।

चयनित प्रतिभागियों द्वारा भेजी गयी स्टोरी शीर्षक वचित्र सहित:-

1. कड़क खाकी की दरियादिली (विकास शुक्ला, भोपाल)

2. मजदूरों पर कोरोना का कहर : राज्य सरकारों और सामाजिक संगठनों की पहल (राजकुमार पांडे, रीवा परिसर)

3. जनजाति बहुल खालवा क्षेत्र में भी कोरोना को लेकर नागरिक सर्तक (ऋतु तिवारी, कर्मवीर विद्यापीठ परिसर खंडवा)

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago