Home

अज्ञात चोरों ने निकाली छह लाख से अधिक की सोना चांदी के समान

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के माघर बाजार में बीते रात्रि के तीन बजे चोरों ने दो दुकानों में चोरी किया है।चोरी की घटना से माघर बजार के दुकानदारों में खौफ का माहौल। इस दुकान में हुई चोरी की घटना से बीते माह भगवानपुर बाजार में चार दुकानों की शटर को तोर हुई चोरी की घटना को तजा कर दिया है। क्योंकि इस चोरी में जिस प्रकार से शटर को तोड़ा गया है ठीक उसी प्रकार से भगवानपुर बाजार में हुई चोरी में तोड़ा गया था।

इससे लोगो मे चर्चा बाजार गर्म है कही उसी गिरोह के द्वारा चोरी तो नहीं किया गया है।इस चोरी में माँ ज्वेलरी के दुकान का शटर को तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया है लेकिन शटर के बाद लगे मजबूत ताला होने के कारण चोरी करने में असफल होने के बात बाजार के शर्मा मार्केट में स्थित माँ लक्ष्मी ज्वेलर्स के दुकान में पीछे से सेंध मारकर चोरों ने दुकान में घुसकर तिजोरी में रखे सोने चांदी की ज्वेलरी निकाल लिए है। इन दुकानों में हुई चोरी के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि माघर गांव के अरुण कुमार  पिता दसई साह माँ लक्ष्मी ज्वेलरी के दुकान के पीछे से सेंध मार कर चोरी किया गया है।

इसकी जानकारी लोगो को सुबह में मालूम हुआ।दुकान में हुई चोरी की सूचना देते हुए थाना को बताया है कि दुकान के तिजोरी में रखे छह लाख रुपये मूल्य सोना चांदी के गहना को चोरो ने चोरी किया है। वही माँ ज्वेलरी के दुकान में में सबसे पहले चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया है लेकिन उसमे असफल हुए है। जबकि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में तीन चार चोरो का पिक्चर कैद हुए है लेकिन स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है।वही चोरी की सूचना पर स्थानीय पुलिस के एएसआई उमेश सिंह घटना स्थल पर पहुच जायजा लिया।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago