बिहार:सीवान में अपराधियों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना जिला के महाराजगंज थाना अंतर्गत महुआरी गांव की है। पीड़ित महुआरी गांव के मुनमुन सिंह का पुत्र रणवीर कुमार सिंह बताया जा रहा है। घटना के संबंध में मिली सूचना के अनुसार रणवीर अपने दरवाजे के सामने मोबाइल से बात कर रहा था। इसी क्रम में हाथो में हथियार लिए मास्क लगाए बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसका जब रणवीर ने विरोध किया तो अपराधियों ने रणवीर के ऊपर गोली चला दिया और मोबाइल लेकर फरार हो गए। गोली रणवीर के बाएं हाथ की अंगुली में लगी है। वहीं गोली की आवाज सुन स्थानीय लोग जब तक पहुंचे।
जब तक अपराधी वहां से निकल गए। स्थानीय लोगो ने कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन अपराधी तब तक भाग चुके थे। वही परिजनों ने घायल युवक का इलाज के लिए तत्काल महाराजगंज के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति चिंताजनक देख बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया। इस घटना के संबंध में महाराजगंज थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया है। अपराधियों ने मोबाइल छीनने के दौरान युवक के ऊपर गोली चलाया है। फिलहाल पीड़ित युवक का इलाज कराया जा रहा है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वही पुलिस अपराधियों की धार पकड़ करने में जुट गई है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment