Home

चौथे दिन चार पंचायतों में उपमुखिया व उपसरपंच चुने गए

महमदपुर मुखिया का कार्यालय का हुआ उद्घाटन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में चल रहे पंचायत प्रतिनिधियों के शपथग्रहण तथा उपमुखिया व उपसरपंच के चुनाव कार्यक्रम के चौथे दिन बुधवार को पर्यवेक्षक जिला योजना पदाधिकारी राजीव कुमार के उपस्थित में आरओ सह बीडीओ डॉ. कुंदन ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों में सहसराँव से राजेश्वर साह,बलहा एराजी से पम्मी कुमारी , गोपालपुर से जितेंद्र कुमार पासवान व महमदपुर से ब्रह्मा साह को पद एवं शराबबंदी को लेकर शपथ दिलाए ।इसके उपरांत पंचायतों के उपमुखिया व उपसरपंच का चुनाव हुआ।

जिसमे सहसराँव में अनिल कुमार मांझी को पराजित कर बसंती देवी उपमुखिया बनी, बलहा एराजी में राजकुमार यादव को पराजित कर सबिता देवी उपमुखिया चुनी गई,गोपालपुर में मनोज कुमार प्रसाद को पराजित कर पंकज कुमार उपमुखिया बने।

जबकि महमदपुर पंचायत में काजल कुमारी निर्विरोध उपमुखिया चुनी गईं।वही सहसराँव से मैदा देवी उपसरपंच चुनी गई।बलहा एराजी से राजदेव राय निर्विरोध उपसरपंच चुने गए।गोपालपुर से राजमुनि देवी उपसरपंच चुनी गई।इस मौके पर विधि व्यवस्था को लेकर प्रखंड परिसर में एएसआई सीपी पासवान के नेतृत्व पुलिस बल तैनात रहे।वही महमदपुर पंचायत के मुखिया के कार्यालय का उद्घाटन मुखिया ब्रह्मा साह ने फीता काट कर किया।इस मौके पर बीरेंद्र सिंह,बीरेंद्र साह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago