Home

बिरनी में कार्डधारियों का हंगामा, डीलर दुकान बंद हुआ फरार

मामला कोडरमा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अनपूर्णा देवी के आश्वाशन से सम्भला मामला

गिरिडीह(झारखंड)जिले के बिरनी प्रखंड क्षेत्र के चितनखरी में बुधवार को सरकारी राशन दुकानदार बंशीधर यादव एवं उपेंद्र यादव ने कार्डधारियों को नवम्बर माह का राशन देने की बात कह कर बुलाया,परंतु दुकानदार अगले माह का फिंगर लेने लगा जिसके बाद कार्डधारियों ने हंगामा कर दिया। कार्डधारियों के हंगामे के बाद दुकानदार दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया। महिला-पुरुष कार्डधारी इस कप-कपाती ठंढ में सुबह 10 बजे से ही डीलर के दुकान पर जमे हुए थे परन्तु शाम 4 बजे तक न डीलर नहीं आया न कोई अधिकारियों ने कार्डधारियों की सुध ली।स्थानीय अधिकारियों एवं विभाग के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों का फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि दुकानदार अपनी मनमर्जी करता है कहता है गोदाम से हमे राशन ही नहीं मिला है तब हम कार्डधारियों को राशन कहां से दे।

जिसके बाद ग्रामीणों ने बीते मंगलवार को गोदाम से सम्बंधित डीलरों को राशन दिलवा दिया जिसके बाद आज ग्रामीण कार्डधारी अपना राशन लेने दुकान पहुंचे थे तभी दुकानदार ने एक माह का एडवांस फिंगर लेने लगा जिसका कार्डधारियों ने विरोध किया एवं डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। ग्रामीणों ने बताया कि माह में दो बार राशन दिया जाना है परन्तु डीलर एक राशन देकर छुट्टी कर देता है पूछने पर कहता है हमे ऊपर से ही नहीं मिला है तो हम कहां से दें।वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का फोन अधिकारीयों ने उठाना बन्द कर दिया तो ग्रामीणों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रेमचन्द कुशवाहा को फोन किया परन्तु उन्होंने भी कोई गोल-मोल जवाब दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कोडरमा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अनपूर्णा देवी से फोन पर किया । सांसद के आश्वाशन के बाद 4 बजे ग्रामीण डीलर के यहां से अपने -अपने घर गए।इस संबंध में प्रखण्ड आपूर्ति पदधिकारी देवेंद्र मण्डल ने बताया कि कल ही डीलर को राशन मिला है आज राशन बांटा जाना था परन्तु अचानक उसके बच्चे का तबियत बिगड़ गया और उसे गिरिडीह जाना पड़ा इस वजह से राशन नहीं बंट पाया कल वह राशन बंटेगा।इस दौरान किशुन कुमार यादव ,दिनेश यादव,सुरेंद्र,जनार्धन,बाबूलाल यादव, संजय यादव,बसन्त यादव, विनोद यादव, जीवलाल राय, पंकज यादव, उमा देवी, मंजू देवी, सुमा देवी, चिंता देवी, सारदा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago