Home

मधेपुरा में 20 लाख के करीब पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा:

लगभग 11.30 लाख लोगों को लगी पहली डोज:
दोनों डोज लेने वालों का आंकड़ा करीब 8 लाख:
करीब 4 हजार लोगों ने लगवायी है प्रीकॉशन डोज:
स्वच्छता एवं साफ़-सफाई वर्तमान समय की माँग : सिविल सर्जन

मधेपुरा(बिहार)जिले में टीकाकरण का आंकड़ा 20 लाख के करीब पहुंच गया है। यहां करीब 11 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं लगभग 8 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। पोर्टल के अनुसार गुरुवार दोपहर तक मधेपुरा जिले में 9,08,392 पुरुषों व 10,14,145 महिलाओं को इन डोज का फायदा मिला। इसमें 18,78,666 को कोविशील्ड तथा लगभग 48 हजार को कोवैक्सीन की डोज लगाई गई है। वहीं 3597 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी है। सभी आंकड़े कोविन पोर्टल की गई प्रविष्टि के अनुसार हैं।

गुरुवार को जिले के 326 केंद्रों पर हुए वैक्सीनेशन:
गुरुवार को जिले के 326 सत्र स्थलों पर वैक्सीनेशन का कार्य जारी रहा । अभियान में शाम 5 बजे तक लगभग 5 हजार लोगों को कोविड-19 टीके की डोज लगायी गयी। ज्ञात हो कि 10 जनवरी से जिले के स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन कर्मी, भी गंभीर रोग से ग्रसित 60 साल के ऊपर के बुजुर्ग को प्रीकाॅशन यानी बूस्टर डोज लगायी जा रही है। साथ ही सरकारी कार्यालय एवम् पुलिस विभाग में काम करने वाले पदाधिकारी कर्मचारियों के लिए भी बूस्टर डोज लगाने के लिए विशेष सत्रों का आयोजन किया जा रहा । पात्र लाभुकों के अन्य समूहों जैसे 15 से 17 वर्ष के किशोरों एवम् पहली तथा दूसरी डोज के ड्यू लाभुकों का टीकाकरण भी जिले में जारी है।

वैरिएंट से सुरक्षा के लिए वैक्सीन व मास्क का उपयोग ही मजबूत सुरक्षा कवच:
जिले के सिविल सर्जन डॉ अमरेन्द्र नारायण शाही ने कहा कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से बचाव की दिशा में स्वास्थ्य विभाग एवम् जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन हर पहलू पर पूरा फोकस रखते हुए सुरक्षात्मक कदम उठा रहा है। लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। मास्क के उपयोग के साथ साथ कोविड अनुरूप व्यव्हार का पालन लगातार करते रहना चाहिए। कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन एवम् मास्क ही सुरक्षा कवच है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण होने पर जांच जरूर कराएं तथा डॉक्टर से परामर्श लेकर जरूरी दवाओं का सेवन करें।

स्वच्छता एवं साफ़-सफाई वर्तमान समय की माँग:
सिविल सर्जन डॉ शाही ने बताया कि वर्तमान समय में स्वच्छता एवं साफ़-सफाई अनिवार्य है। इससे कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने में सहयोग मिलेगा। साथ ही दूसरे संक्रामक रोगों से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि बच्चों में डायरिया दूषित पानी एवं हाथों की साफ़-सफाई की कमी के कारण ही होते हैं। इसको लेकर आशा कार्यकर्ता गृह भ्रमण के दौरान हाथों की सफाई के बारे में जानकारी भी देती है। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर यह अपील भी की कि लोग घर से निकलने से पहले मास्क का प्रयोग करें एवं जिन्होंने टीका नहीं लिया वह जरूर टीका लें। साथ ही 15 से 18 आयुवर्ग के युवा भी ख़ुद को टीकाकृत कर लें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago