Vaccination to save animals from HSBCQ
महाराजगंज सीवान मवेशियों में एचएसबीक्यू से बचाव के लिए प्रखंड में 17 से 31 जुलाई तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें प्रत्येक पंचायत के सभी पशुपालकों के घर-घर जाकर पशुओं को टीका लगाया जा रहा हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए महाराजगंज प्रखंड के पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि पशुपालन विभाग के निर्देशानुसार पूरे प्रखंड क्षेत्रों में 17 जुलाई से आगामी 31 जुलाई तक यह टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र में हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि एचएसबीक्यू नामक बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए यह टीका दिया जा रहा है। यह बीमारी पशुओं के खुर में होती है। इससे संक्रमित पशु दुबले-पतले होने लगते हैं। आम बोलचाल में इसे लंगड़ा अथवा अढईया बुखार भी कहा जाता है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए सभी पशुओं का टीकाकरण कराना आवश्यक होता है। कहा कि पशुपालन विभाग के कर्मी 17 जुलाई से ही हर घर जाकर यह टीका पशुओं को दे रहे हैं, जो आगामी 31 जुलाई तक चलेगा। इस मौके पर पशुपालन विभाग के कर्मी रंजीत कुमार, रामायण मांझी, अरविंद कुमार सिंह समेत कई कर्मी मौजूद रहे।
अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…
भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…
लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…
Leave a Comment