पंचायतों में वार्ड स्तर पर आयोजित हो रही वार्ड सभा, शामिल हो रही है स्वास्थ्य टीम, टेलीमेडिसीन की भी दी जा रही जानकारी:
पहले, दूसरे और प्रीकॉशनरी डोज लेने वाले लाभार्थियों को किया जा रहा जागरूक:
सहरसा(बिहार)जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का कोरोना टीकाकरण सुनिश्चित कराने को लेकर स्वास्थ्य काफी गंभीर है। जरूरत के अनुसार हर जरूरी फैसले भी लिए जा रहे हैं। मिशन,जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों के तीनों डोज (पहले, दूसरे और प्रीकॉशनरी) का टीकाकरण सुनिश्चित हो और जिले में टीका से वंचित लोगों की संख्या शून्य हो। जिसे सार्थक रूप देने के लिए पंचायतों में वार्ड स्तर पर वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन कर लोगों को सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर जनहित में चलाई जा रही तमाम योजनाओं की पारदर्शिता के साथ जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। इस वार्ड सभा के दौरान भी लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है। वार्ड सभा में स्वास्थ्य टीम में शामिल एएनएम, ऑगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी और स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही ऑन द स्पॉट योग्य लाभार्थियों को वैक्सीन भी दी जा रही है। ताकि सामुदायिक स्तर पर वैक्सीनेशन का संदेश पहुँच सके।जिससे अफवाहों से बाहर आकर अधिकाधिक लोग वैक्सीनेशन करा सकें।
शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग जरूरी:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कुमार विवेकानंद ने बताया, जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने के लिए पंचायतीराज के तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति का भी सहयोग जरूरी है। इसी उद्देश्य से वार्ड सभा के दौरान मेडिकल टीम द्वारा लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। ताकि जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिल सके और सामुदायिक स्तर पर लोग जागरूक हो सकें। वहीं, उन्होंने बताया, इस दौरान मौके पर ही योग्य लाभार्थियों को चिह्नित कर वैक्सीनेट भी किया जा रहा है।
टेलीमेडिसीन सेवा की भी उपलब्ध कराई जा रही है जानकारी: डीपीएम
जिले के जिला स्वास्थ्य प्रबंधक विनय रंजन ने बताया, वार्ड सभा के दौरान कोरोना टीकाकरण के साथ-साथ आरोग्य दिवस पर आयोजित होने वाली टेलीमेडिसीन सेवा की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके दौरान लोगों को यह जानकारी दी जा रही कि आरोग्य दिवस के अवसर सभी स्वास्थ्य उप केंद्र और ऑगनबाड़ी केंद्रों पर टेलीमेडिसीन सेवा के तहत ऑनलाइन मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की जाएगी। जिसमें जरूरतमंद व्यक्ति शामिल होकर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।
इन मानकों का करें पालन और कोरोना संक्रमण से रहें दूर रहें :
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment