Home

‌‌‌टीका लगाओ इनाम पाओ मेगा ड्रॉ में महिलाओं ने मारी बाजी,डीएम के हाथों सम्मानित

हाजीपुर(वैशाली)टीका लगाओ इनाम पाओ कार्यक्रम के मेगा ड्रॉ पुरस्कार का वितरण बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी उदिता सिंह ने किया।मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि विजेताओं ने समय से कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लेकर एक सभ्य नागरिक की पहचान दी है।

जिले में जिन्होंने कोविड का टीकाकरण नहीं कराया है वह जरूर कराएं वहीं दूसरे डोज को समय पर लें,ताकि कोविड संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद मिल सके।मेगा ड्रॉ के तहत इस पुरस्कार अभियान में देसरी की रूबी खातुन,सहदेई बुजुर्ग की प्रिया कुमारी तथा ज्ञांति देवी विजेता बनीं।जिन्हें जिलाधिकारी उदिता सिंह ने पुरस्कार स्वरूप 32 इंच का स्मार्ट टीवी दिया। पुरस्कार पाकर विजेताओं के चेहरे खिले दिख रहे थे।

विजेताओं के नाम लक्की ड्रॉ के द्वारा मंगलवार को सिविल सर्जन डॉक्टर अखिलेश कुमार मोहन ने निकाली थी।27 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच लिया था टीका केयर डीटीएल सुमित कुमार ने बताया कि यह पुरस्कार योजना स्वास्थ्य विभाग और केयर की तरफ से आयोजित किया गया था। जिसमें पांच हफ्ते प्रखंड स्तर पर 11 लोगों को लक्की ड्रॉ के द्वारा चुने गए टीकाकृत लोगों को पुरस्कृत किया गया था।

वहीं मेगा ड्रॉ में पांचो हफ्ते के विजेताओं में से तीन विजेताओ को स्पिन लक्की ड्रॉ के द्वारा चुना गया था।सिविल सर्जन ने विजेताओ को कहा ब्रांड एम्बेस्डर।पुरस्कार वितरण के दौरान सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार मोहन ने विजेताओ को कोविड टीकाकरण का ब्रांड एम्बेसडर बताया और कहा कि आप अपने क्षेत्र और जिला के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सिविल सर्जन ने विजेताओ से अपने आस- पास लोगों को टीकाकरण के प्रति लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने को कहा। वहीं जिलेवासियों से मास्क पहनने, शारीरिक दूरी रखने तथा बाजारों में भीड़ इक्कठा नहीं करने की अपील करने के साथ फ्रंटलाइन तथा बुजुर्गों से प्रीकॉशन डोज भी लेने की अपील की।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago