हाजीपुर(वैशाली)राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली के प्राचार्य डॉ.अनंत कुमार ने बताया कि एशिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय उधमिता चैलेंज कंपटीशन जो आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसमे ई सेल जी ई सी वैशाली के छात्रों ने पूरे भारत में दूसरा रैंक लाकर कॉलेज को गौरवंतित किया है और आईआईटी बॉम्बे की तरफ से नकद 50,000रु देकर सम्मानित किया गया।इस कंपटीशन में पूरे भारत से 900 से ज्यादा कालेज प्रतिभागी बना था।जिसमें कई प्रतिष्ठित आईआईटी,एनआईटी भी शामिल थे और यह इवेंट 7 महीनों से ज्यादा चला।जिसमे बहुत सारे टास्क असाइन किए गए थे।कॉलेज में वर्कशॉप,यूरेका,इंटरव्यू सत्र का अयोजन,सोशल मीडिया हैंडल इत्यादि इसके बाद अंतिम रुप से आईआईटी बॉम्बे के कैंपस में सेमीफाइनल और फाइनल का अयोजन किया गया।अंतिम रुप से पूरे भारत में जीईसी वैशाली का दूसरा रैंक रहा।ई सेल जी ई वैशाली के छात्र रजनीश,आशुतोष,गौरव,सचिन, रुद्रप्रताप,अभिषेक,सौरव ने प्राचार्य महोदय,डीन एकेडमिक फिरोजीत तौहीद,ई सेल कोऑर्डिनेटर सुमित लाल सर को बहुत बहुत धन्यवाद् कहा।खासकर प्राचार्य महोदय हमें राष्ट्रीय स्तर पर इस चुनौती का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका पूरा मार्गदर्शन किया।जिसके कारण ही यह संभव हो पाया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment