बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को करेंगे दोनों गांव का अवलोकन
हाजीपुर(वैशाली)सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान शनिवार को वैशाली जिले भगवानपुर प्रखंड के हुसैना पंचायत और गोरौल प्रखंड के कटरमाला पंचायत के हरसेर में आएंगे।इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है।एन एच 22 पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा,आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार,उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,एसडीओ संदीप कुमार,एसडीपीओ पूनम केशरी के अलावे थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अलावे भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
गोरौल प्रखंड के कटरमाला पंचायत के हरशेर गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है।टोले में स्थित राजकीय विद्यालय को रंग रोगन कर चमका दिया गया है।नया- नया बेंच,डेस्क भी लाया गया है। विद्यालय में झूला लगाया गया।परिसर में सोलिंग भी करायी गयी है।जगह जगह सोखता भी बनाया गया है।मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जगह-जगह लाइट लगाया गया है। राशन कार्ड भी दो घन्टे के अंदर बनाकर बांटा गया है।स्थानीय लोगों ने बताया मुख्यमंत्री हरशेर स्थित मजार पर चादरपोशी भी करेगे।वहीं सभी विभाग अपना अपना स्टॉल लगाने की तैयारी में लगा है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment