Home

गार्डर लांचिंग को लेकर मलमलिया चौक से वाहनों को दो माह तक बदले मार्ग से चलेगा

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली छपरा महमदपुर मुख्य पथ एन एच 331 पर मलमलिया चौक पर बन रहे बाईपास रेलवे ओवर ब्रिज पर 60 मीटर स्पानबो स्ट्रिंग गार्डर के इरेक्सन एवं गार्डर लांचिंग का काम को शुरू होने से दो माह तक वाहनों का आवागमन के लिए पथांतरण का निर्देश एसडीओ महाराजगंज संजय कुमार ने निर्देश जारी किया है।

अनुमंडल कार्यालय महाराजगंज के गोपनीय शाखा के पत्रांक 717 सी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मलमलिया चौक के ऊपर आरओबी एनएच 331 पर 60 मीटर स्पानबो स्ट्रिंग गर्डर के इरेक्सान एवं गार्डर लांचिंग एवं डाई वर्जन हेतु सुरक्षा को देखते हुए वाहनों का पथांतरण का निर्देश दिया जाता है।उक्त पथांतरण 12 सितम्बर 2023 तक लागू रहेगा।अनुमंडल पदाधिकारी ने वाहनों के आवागमन का मार्ग भी निर्धारित करते हुए कहा है कि महमदपुर से छपरा जाने वाली बड़ी एवं भारी वाहन महमदपुर से दिघवा दुबौली, राजोपट्टी,मशरक होते हुए छपरा जायेगी ।

छपरा से महमदपुर तक जाने वाली बड़ी वाहन मसरक,राजोपटी होते हुए महमदपुर जायेगी। छोटी गाड़ी एवं एंबुलेंस सीवान से मसरक या मसरक से सीवान पूर्ववत मलमलिया होकर जायेगी । वही मझोली यात्री वाहन सीवान से मसरक जाने वाली वाहन बसंतपुर,बड़कागांव,चोरौली,मलमलिया होते हुए मसरख जायेगी।अथवा सीवान से मसारक जाने वाली वाहन महराजगंज,जनता बाजार,सहजीतपुर होते हुए मसरक जायेगी। इसी मार्ग से वापसी भी हो सकता है ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago