Home

सेंचुरियन में शतक लगाने पर दिग्गज बालेबाज सुनील गावस्कर ने राहुल की तारीफ की

देश:भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने सेंचुरियन में मुश्किल हालात में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आक्रामक शतक के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपनी शानदार वापसी की।पिछले कुछ समय से खराब टेस्ट फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल ने सेंचुरियन की मुश्किल पिच पर खेलते हुए वापसी की, 92/4 पर क्रीज पर आए, मध्य क्रम के बल्लेबाज राहुल ने अपनी अधिकांश पारी निचले मध्य क्रम, निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेली और एक शानदार वापसी दर्ज की।उन्होंने 137 गेंदों में 14 चौकों और चार छक्कों की मदद से 75 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए।

केएल राहुल के शतक पर गावस्कर ने क्या कहा

दिग्गज बलेबाज गावस्कर (Sunil Gavaskar on KL Rahul Century vs SA) ने केएल राहुल के शतक पर बात करते हुए स्टार स्पोर्ट्स पर कहा की ” मैं 50 वर्ष से क्रिकेट देख रहा हूं, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि राहुल का यह शतक भारतीय टेस्ट इतिहास में शीर्ष 10 में है”।अब, केएल राहुल सेंचुरियन में दो शतक बनाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने 2021 में 123 रन की पारी इस स्थल पर लगा पहला शतक बनाया था।

दक्षिण अफ्रीका में किसी एशियाई बल्लेबाज द्वारा कम से कम दो शतक लगाने के मामले में केएल राहुल पाकिस्तान के बालेबाज अज़हर महमूद, श्रीलंका के थिलन समरवीरा और भारत के विराट कोहली के साथ शामिल हो गए हैं।सचिन तेंदुलकर इस मामले में पांच शतक के साथ टॉप पर हैं। दक्षिण अफ्रीका में, केएल ने छह टेस्ट खेले हैं, जिसमें 11 पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 32.45 की औसत से 357 रन बनाए हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago