Home

कुलपति ने किया छात्राओं के पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के प्रशिक्षण का उद्घाटन

सारण(बिहार) प्रशिक्षण का प्रथम दिन जय प्रकाश विश्विद्यालय के कुलपतिम प्रो.फारुख अली ने छपरा स्थित महाविद्यालय की छात्राओं के प्रशिक्षण के लिए रामजयपाल महाविद्यालय को चुना है।आज के प्रशिक्षण में राजेंद्र महाविद्यालय से 7 वालंटियर,पीसी साइंस महाविद्यालय से 2,जेपीएम से 6,बीडीएसएम महाविद्यालय से 2,गंगासिंह महाविद्यालय से 6,जगदम महाविद्यालय से 3,जगलाल चौधरी महाविद्यालय से 2,कुल 28 छात्रा वालंटियर उपस्थित हुईं। कुलपति ने सुबह 7.26 बजे रामजयपाल महाविद्यालय में आ गए थे।राम जयपाल महाविद्यालय के दो एनसीसी के कैडेट और जगदम महाविद्यालय की रुपाली नाम की एनसीसी की कैडेट प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही थीं।विदित हो कि इस बार पूरे भारत से 200 एनएसएस छात्रा वालंटियर का ही चुनाव गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया जायेगा।इसके चयन की प्रक्रिया बहुत कठिन होती है।पहले विश्वविद्यालय स्तर पर,राज्य स्तरीय चयन के बाद राष्ट्रीय स्तर का चयन होता है।चयन की बारीकियों को ही देखने एवं कमियों को दूर करने के लिए ही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को रखा गया है।

सीवान की छात्रा वालंटियर का डीएवी एवं जेडए इस्लामियां महाविद्यालय में प्रशिक्षण होगा एवं गोपालगंज के सभी वालंटियर का गोपेश्वर महाविद्यालय हथुआ में प्रशिक्षण होगा।पूर्व समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. वीवी त्रिपाठी का मार्गदर्शन भी सभी छात्रा वालंटियर को मिल रहा है।

एनएसएस के प्रति उनकी निष्ठा का कुलपति ने भूरिभूरि प्रशंशा किया।इस अवसर पर प्रो.हरिश्चंद्र समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना,प्रो. इरफान अली प्राचार्य ,विश्वविद्यालय के सेक्सन आफिसर डॉ.अमित प्रकाश,देवेश,राजकुमार,विकास,डॉ.ऐमन रियाज कार्यक्रम पदाधिकारी एनएसएस आदि मौजूद थे।प्रशिक्षण में सुमन कुमारी,अंजली कुमारी,खुशी,संन्ध्या,सोविना,अमृता,सायमा परवीन,अनुप्रिया,एकता,सुलावति,चंचल,ज्योती,पूजा,प्रीती,मनू,नेहा,साधना,शालिनी,दिव्यांका,ईसा,रुपाली,प्रीती,नेहा ने प्रशिक्षण में भाग लिया।कार्यक्रम समाप्त होने पर प्रो. हरिश्चंद्र समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना ने कुलपति प्रो.फारूक अली,प्राचार्य रामजयपाल महाविद्यालय प्रो. इरफान अली,पूर्व समन्वयक दो.वी वी त्रिपाठी और डॉ.अमित प्रकाश,देवेश,राजकुमार ,विकास सबको धन्यवाद दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago