हरियाणा:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के जैैवरसायन विज्ञान विभाग के आचार्य प्रो. पवन कुमार मौर्य व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू), वाराणसी की डॉ. प्रांजल चंद्रा द्वारा संपादित पुस्तक ’नैनोबायोएनालिटिकल अप्रोच टू मेडिकल डायग्नोस्टिक्स’ का विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विमोचन किया।
पुस्तक के संपादकों की प्रशंसा करते हुए प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह पुस्तक अकादमिक पेशेवरों के साथ-साथ जीवन विज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों,शोधार्थियों एवं चिकित्सा पेशेवरों के लिए भी काफी प्रासंगिक है। पुस्तक की पहली प्रति प्रो. टंकेश्वर कुमार को भेंट करते हुए, पुस्तक के संपादक प्रो. पवन कुमार मौर्य ने कहा कि यह पुस्तक चिकित्सा निदान के लिए पारंपरिक जैव रासायनिक और आधुनिक, संयुक्त नैनो-दृष्टिकोण दोनों को शामिल करती है। इस अवसर पर प्रो. प्रकाश बाबू, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, हैदराबाद विश्वविद्यालय; प्रो. सुनीता श्रीवास्तव और वित्त अधिकारी डॉ. विकास कुमार भी उपस्थित रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment