Home

मुंगेर में बेरहमी से युवक के पिटाई का वीडियो वायरल मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

बेरहमी से पिटाई करते लोग

तारापुर(मुंगेर)जिले में इन दिनों एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमे चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों के द्वारा एक युवक की बड़ी बेरहमी से पिटाई की जा रही है।  वायरल वीडियो के बाद तारापुर पुलिस के द्वारा उक्त चोर को घायल अवस्था मे छुड़ा अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया । साथ ही मामले की जांच मे जुटी ।


ज्ञात हो कि जिला मुख्याल से 60 किलोमीटर दूर तारापुर थानां क्षेत्र में चोरी का आरोप लगाकर एक युवक का बेरहमी से बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई करने का मामला संज्ञान में आया है वही इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है । वीडियो वायरल होने के बाद ।

तारापुर पुलिस हरकत में आई एवं घायल युवक को मौके पर से छुड़ाकर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।वही गाजीपुर गांव के इब्राहिमपुर मोहल्ला के इनाम उर्फ मिंटू ने अकारण अपने ऊपर हुए क़ातिलाना हमला की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई है । उन्होंने बासिद, फिरोज पर आरोप लगाया है कि गन्दी गंदी गाली देते हुए पिस्तौल लेकर उनके आंगन में घुस गए और मारपीट करने लगा ।

इतना ही नहीं घर से घसीटते हुए बाहर इमामबाड़ा के पास लाया और वहां भी मारना शुरू किया । इमामबाड़ा पर हसन, सज्जाद, सद्दाम, सलमान सभी पीटते हुए फिरोज लकड़ी गोदाम के पास लाया और बिजली के खंभे से बांधकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीडित ने बताया है कि दोनों  हाथ पैर खंभे में बांध दिया गया। जो कि वीडियो में साफ पता चल रहा है कि युवक के द्वारा किस प्रकार से लोगों के द्वारा पिटाई की जा रही है । स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस प्रशासन को सूचना के बाद जान बची। जानबूझकर हत्या करने की नीयत से घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मोहम्मद इनामुल नाम के युवक के साथ चोरी का आरोप लगाकर मारपीट किया है इस संबंध में पीड़ित के द्वारा तारापुर थाना में आवेदन दिया गया है इस पर कांड संख्या 5/ 2022 दर्ज कर ली गई है । संबंधित सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है सभी लोग दंडित किए जाएंगे ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago