नालंदा(बिहार) बिहार पुलिस आजकल अपने कारनामे से सुर्खियों में बना हुआ है।ताजा तस्वीर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आई है, जहां दो पुलिसकर्मी के बीच जमकर मुक्केबाजी हुई है। बीच सड़क पर पुलिस जवानों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, नालंदा में सोसल मीडिया पर दो पुलिस जवानों के मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रहुई थाना क्षेत्र के सोहसराय रेलवे हॉल्ट के पास का है, जहां डायल 112 की गाड़ी पर तैनात दो सिपाही आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के साथ मारपीट और धक्कामुक्की की। इस नजारे को देख सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई और राहगिरों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेज से वायरल हो रहा है हालांकि गौरी किरण वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो पर नालंदा के एसपी ने संज्ञान लिया और फिलहाल दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने कहा है कि सोशल मीडिया पर दो पुलिस कर्मी के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ था उसके आधार पर दोनों को लाइन हाजिर कर जांच कराया जा रहा है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment