भगवानपुर हाट (सिवान)प्रखंड क्षेत्रके बल्हा एराजी पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैरी मकसुदपुर के रसोई घर का ताला तोड़ कर शुक्रवार के रात में चोरों ने हजारों रुपये की सम्पति की चोरी कर ली है। इस चोरी की लिखित शिकायत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी ने शनिवार को थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। दिए आवेदन में उन्होंने ने बताया है कि एक कमर्सियल गैस सिलेंडर , एक कड़ाही , एक बाल्टी एवं कुछ थाली कि चोरी की गयी है। मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।बल्हा एराजी पंचायत क्षेत्र में चोरों के उत्पात से लोग भयभीत ।
चोरों द्वारा इस पंचायत के लोगों के घर में घुस चोरी करने की बढ़ती घटना से लोग भयभीत है। बीते पखवाड़े इसी पंचायत से वाटर पम्प,जरनेटर , कूलर आदि की चोरी का घटना हुई थी। हाल ही में पंडित के रामपुर निवासी प्रो डॉ अशोक प्रियांबढ़ के घर का ताला तोड़ चोरों ने हजारों की संपति चोरी कर ली थी । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment