Home

हड़ताली 102 एंबुलेंस कर्मचारियों के समर्थन में धरना में शामिल हुए विद्यायक अमरजीत कुशवाहा

सीवान सदर अस्पताल परिसर में आज इंकलाबी नौजवान सभा के एक प्रतिनिधि मंडल हड़ताली 102 एंबुलेंस कर्मचारी से जा कर मिला और अपना समर्थन दिया। इसमें जिरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव जयशंकर पंडित, आइसा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र साह,अनीश कुमार सीनू, मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव अमितगोंड, जगजीतन शर्मा शामिल थे।कर्मचारियों को संबोधित करते जिरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा की रोज रोज 64 प्रतिशत नौजवानों की बात करने वाली डबल इंजन की सरकार नौजवानों को ठेका पर बहाल करके एनजीओ के हाथो सौपना नौजवानों के साथ धोखा है। देश से ठेका प्रथा खत्म करनी चाहिए। इन कर्मचारियों को सरकार ने जो न्यूनतम मजदूरी तय किया 614 रुपया रोज है उतना भी समय पर नहीं देती है और हर साल छटनी का तलवार लटका रहता है की आने वाली एनजीओ हमको हटा ना दे।वही जयशंकर पंडित ने कहा की बिहार में डबल इंजन की सरकार ने हमेशा नौजवानों को ठगने का काम किया है। बिहार में पहले नियोजन और फिर ठेका और एनजीओ को देना नौजवानों के साथ एक क्रूर मजाक है महज 10-11 हजार में 12 घंटा और 30 दिन काम करना ये नौजवानों के साथ मजाक नहीं तो क्या है इसका बदला बिहार के नौजवानों को आने वाला 2025 के चुनाव में लेना चाहिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago