पटना:बिहार की राजधानी पटना में पाटलिपुत्र सम्मान समारोह में सारण ज़िला से युवा क्रांति रोटी बैंक छपरा के संस्थापक ई० विजय राज को सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता मधु मंजरी ने कहा की इनके कार्यों को जितना सराहा जाए कम है।मौषम शर्मा योगा सेंटर फिटनेस ट्रेनर पटना ने कहा ये ऐसा काम है जो मुमकिन तो है लेकिन हर लोग कर नहीं सकता।10 अक्टूबर 2018 से अब तक बिना रुके हर शाम जरूरतमंदो के नाम छपरा शहर के हर चौक चौराहे पे जाकर भोजन का वितरण करना कोई छोटी बात नहीं।इस मौके पर विजय राज ने कहा के मेरा काम है लोगों के चेहरे पे खुशियां लाना और इसी के लिए शाम में शहर में भोजन कपड़ा कंबल लेकर अपनी टीम के साथ निकल जाता हूं जहां जो भी ज़रूरतमंद दिखाई देता है उनको दिया जाता है और कहा इंसान तो हर लोग होते हैं।
लेकिन इंसानियत किसी किसी के अंदर होती है।पटना अध्यक्षा मीतू राणा के देख रेख मे सम्मान समारोह के बाद बिहार समाज अबु धाबी UAE द्वारा प्राप्त कम्बल पटना शहर के सभी जरूरतमंद लोगो के बीच वितरण किया।अध्यक्षा आकृति रचना ने बिहार समाज अबु धाबी सदस्य दिवाकर प्रसाद रिक्की राजा, अभिषेक कुमार, धनंजय सिंह जी को सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।इस अवसर पर जानवी राणा, परमिति राणा, निशि मिश्रा, सोसल वरियर के सदस्य चंदन सिंह उपस्थित रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment