Home

179 महादलित टोलों में हर बुधवार-शनिवार लगेगा विकास शिविर

मधुबनी:जिले के 21 प्रखंडों के 179 महादलित टोलों में 26 अप्रैल से विशेष विकास शिविरों की शुरुआत होगी। शिविर हर बुधवार और शनिवार को लगेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत यह योजना शुरू की गई है। इसकी घोषणा 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री ने की थी।

पहला शिविर 26 अप्रैल को लगेगा। इसके बाद अगली तिथि 30 अप्रैल तय की गई है। शिविरों में अनुसूचित जाति और जनजाति टोलों के वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। मौके पर ही आवेदन लिए जाएंगे। संभव होने पर उसी दिन निपटारा किया जाएगा। नहीं होने पर रसीद दी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिविरों में 22 सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इनमें राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, स्कूल में दाखिला, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी, वास-भूमि पर्चा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, आधार कार्ड, बुनियाद केंद्र की योजनाएं, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल-जल योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता, ग्रामीण गली-नाली योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना और स्वच्छ भारत मिशन शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सजग और सतर्क रहें। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06276-222576 पर संपर्क करें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago