Home

सुपौल में महिला के साथ रात्रि में पकड़े गए युवक को ग्रामीणों की पिटाई

घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया
सुपौल(बिहार)जिले में शनिवार की रात्रि में एक युवक को शादीशुदा महिला के साथ पकड़ जमकर पिटाई करने की घटना सामने आई है। शादीशुदा महिला के साथ युवक के पकड़े जाने से आक्रोशित लोगों ने युवक की आंखों में तेजाब भी डाल दिया। मामला जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के बेला टोला की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे आक्रोशित ग्रामीणों के चुंगुल मुक्त कराते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। खबरों में बताया जा रहा है कि सुपौल एसपी ने आंख में तेजाब डालने की घटना से इंकार कर दिया है।

घायल युवक

मीडिया में प्रकाशित खबरों में युवक की पहचान पीपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण पंचायत के सिंकदर मंडल के रूप में हुई है।खबरों में बताया जा रहा है कि युवक शनिवार की रात्रि में बेला टोला में महिला से मिलने गया था। इस बात की भनक महिला के परिजनों और पड़ोसियों को लग गई।

इसके बाद लोगों उसकी लाठी-डंडे से पिटाई करने के बाद उसके आंख में तेजाब डाल दिया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक महिला देवी को आधार कार्ड देने गया था। पर लोगों ने गलत समझ उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी। मिली खबर के अनुसार एसपी डी अमर्केश ने बेला टोला में युवक के पिटाई की सूचना मिली।मौके पर पुलिस ने पहुँचकर युवक लोगों से छुड़ाया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज जारी है। पुलिस युवक के आंख में तेजाब डालने की घटना से इंकार कर रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago