Home

चाकू का भय दिखा कर मोबाइल लूटकर भाग रहे युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के हिलसड़-भीखमपुर मुख्य सड़क पर सोमवार की देर संध्या में ब्रह्मस्थान गांव के पास भीखमपुर से घर आ रहे एक युवक को घेरकर चाकू का भय दिखाकर उसका मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जबकि एक युवक भागने में सफल रहा। इस मामले में हिलसड़ एकावन टोला के कासिम अंसारी के पुत्र एहसान अंसारी के आवेदन पर थाने में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के चकमुंदा गांव के अंकित कुमार व नीरज कुमार से पूछताछ करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया।

जबकि भागने वाला उनका साथी पिपरहियां गांव का हरीश कुमार है। दिए आवेदन में उसने कहा है कि वह सोमवार की देर संध्या में भीखमपुर से घर आ रहा था, तभी ब्रह्मस्थान गांव के चिमनी के पास बाइक पर सवार तीनों युवकों ने आगे से घेरकर उसका मोबाइल लूटकर भागने लगे।

उनके भागने पर उसने शोर मचाना शुरू किया तो राहगीरों ने उसका पीछा करना शुरू किया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने पीछा करना शुरू किया, तो हिलसड़ फुलवारी के पास लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान एक युवक भागने में सफल रहा, जबकि दो पकड़े गए। लोगों ने दोनों की पीटाईशुरू कर दी। इसकी सूचना तत्काल थाने को दी गई। सूचना मिलते हीं पुलिस पहुंचने पर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी लेने पर उनके पास से युवक की छीनी गई मोबाइल,चाकू व बाइक बरामद हुआ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago