हाजीपुर(वैशाली)जिले के पातेपुर प्रखंड के गोबिन्दपुर बेला पंचायत के बेला गाँव मे मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में गत दिनों से एक मस्जिद बनायी जा रही है।
इस मस्जिद की नींव से लेकर के अब तक गोविंदपुर बेला के मुस्लिम समुदाय अपने पैसे लगाकर इसका निर्माण करवा रहे हैं।इस मस्जिद के नाम से कोई चंदा की रसीद शहर या गांव से नहीं काटा गया है लेकिन हैरानी तब हुई जब पड़ोसी गांव कल्याणपुर का एक युवक मोहम्मद लुकमान गोविंदपुर बेला गांव के मस्जिद के नाम पर पूर्व में कई साल से चंदा की रसीद काटकर पैसा अपने काम में लगा रहा था।
जिसका खुलासा गत दिनों हुआ और गोविंदपुर बेला निवासी मुस्लिम समुदाय ने मोहम्मद लुकमान को धर दबोचा।इस मामले को लेकर गांव वालों ने पंचायत किया और मोहम्मद लुकमान को 21 हजार रूपये की जुर्माना राशि वसूल की तथा इस मामले को रफा-दफा करते हुए उस युवक को चेतावनी देते हुए ऐसी हरकत ना करने की ताकीद कर छोड़ दिया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment