सीवान(बिहार)जिले के सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय लहेरा टोली गांव के अनवर अली के घर में 02 व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मिली। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सराय थाना पुलिस लहेरा टोली पहुंची। जहां मकान मालिक अनवर अली के द्वारा बताया गया कि मोहमद सैयद अली एवं उनके साथ एक अन्य अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गए एवं पिस्टल दिखा कर पैसा मांगने लगे इतने में उनके परिवार के लोगों द्वारा हो हल्ला किया गया तो मोहल्ले के लोग घर में घुस गए एवं दोनों अपराधी को रॉड एवं डंडा से मारकर हत्या कर दिया गया। घटनास्थल से 01 पिस्टल बरामद किया गया है । मृतक का पहचान 1. मोहमद सैयद अली पिता क्लामुदीन ग्राम बेला छपरा थाना बेला जिला मुजफ्फरपुर 2. फकीर पिता निजामुद्दीन, मोहल्ला पुरानी किला पोखरा थाना सराय जिला सिवान के रूप में हुआ है। शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना स्थल को संरक्षित कर एफएसएल टीम को सूचित किया गया है। अग्रिम कारवाई की जा रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment