Home

कीचड़ में तब्दील सड़क पर ग्रामीणों ने धान की बुआई कर स्थानीय विधायक का किया विरोध

विद्यायक हेमनारायण साह ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सहसरॉव उत्क्रमित मध्यविद्यालय से लेकर नदुआ पोखरा तक जाने वाली सड़क कीचड़ में तब्दील हो चुका है।कीचड़ में तब्दील सड़क के बीचों बीच सहसरॉव गांव में ग्रामीणों ने धान बुआई कर अपना विरोध जताया। धान की बुआई करते ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के निर्माण कराने के लिए कई वर्षों से स्थानीय सांसद व विधायक से गुहार लगा रहे है लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है।जबकि चुनाव के समय वोट मांगने आते है तो कहते ही कि आपके गांव का गांव सड़क बनवा देंगे लेकिन जब चुनाव जीतकर चले जाते है तब गांव के सड़क को देखने तक नहीं आते है। और मतदाता को अपने हाल पर छोड़ देते है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़को के निर्माण की दवा कर रहे है तो दूसरे तरफ ग्रामीण सड़के बरसात के दिनों में कीचड़ में तब्दील दिखाई दे रही है।वही राजद नेता अशोक राय ने बताया कि महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर स्थानीय विधायक चुनाव में वोट मांगने आए थे तो हमलोगों को आश्वासन दिया था की चुनाव जीतने इस सड़क को प्राथमिकता के तौर पर निर्माण करवाएंगे। लेकिन चार से अधिक होने के बाद भी सड़क निर्माण नहीं कराया।सड़क पर धान बुआई करने वालो में कुणाल कुमार राय,जितेश सिंह,उपेंद्र राय,अंकित कुमार, मुक्तिनाथ राय,अमरेश कुमार, प्रियेश कुमार, अमित कुमार, सूरज राय शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago