भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के पंडित के रामपुर टी 03 से लेकर खेड़वा तक जाने वाली सड़क पर मुंदीपुर गांव में स्थित नहर के टूटे पुलिया के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।प्रदर्शन करते ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के टूटने से आतेजाते राहगीरों को परेशानी होने साथ ही साथ दुर्घटना घटने की सम्भवना बनी हुई है। जबकि कोई अधिकारी व प्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब नहर का ढलाई हो रहा था तब हमलोगों ने पुलिया के मरम्मत के लिए संवेदक को बोले थे लेकिन संवेदक ने मरम्मत नहीं कराया जिसका नतीजा हुआ कि अब पुलिया टूट गया है।प्रदर्शन में शामिल रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीते दो माह में पुलिया से आतेजाते दर्जनों राहगीर टूटे पुलिया से गिरकर घायल हो गए है।जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया है। भगवान का शुक्र रहा है कि अबतक कोई अनहोनी नहीं हुई है।यदि समय रहते पुलिया के निर्माण नहीं कराया जाता है तो अनहोनी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों में पप्पू कुमार, रौशन कुमार,जनक राय,गोपाल प्रसाद,बलिराम प्रसाद,सूर्यदेव प्रसाद,लव पांडेय,कालीचरण बैठा,राहुल कुमार, सतेंद्र कुमार व लालबाबू कुमार शामिल थे।
कार्यपालक अभियंता नहर महाराजगंज सुशील कुमार सिंह से बात करने पर बताया कि कनीय अभियंता को भेज कर जांच कराई जाएगी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment