भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के वार्ड संख्या 1,2,3,4,5 लहुरी कौड़िया गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित सड़क के ऊपर दो फिट पानी बह रहा है।सड़क के ऊपर से पानी बहने से सड़क किनारे के लोगों के घरों में पानी घुस गया है।इसका मुख्य कारण मलमलिया लहुरी कौड़िया से लेकर खैरवां गांव तक मछली मारने के लिए खाड़ में अवरोध उतपन्न करना है।
जिसके कारण पानी का निकासी सही तरीके से नहीं हो रही है।ग्रामीणों ने इस सम्बंध में स्थानीय जन प्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के कारण रविवार को सुबह से ही मलमलिया महमदपुर एन एच 331से कौड़िया गांव की ओर जानेवाली सड़क को बंद कर प्रदर्शन किया।ग्रामीणों की मांग थी कि प्रशासन अपने स्तर से करवाई कर खाड़ में बनाये गए कृत्रिम अवरोध को लहुरी कौड़िया से लेकर खैरवां तक खाली कराई ताकि पानी का निकासी हो सके।इस संबंध में उप प्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह द्वारा सीओ से मोबाइल पर बात करने पर उन्होंने कहा कि बंद सड़क को चालू करवा दीजिए कल मैं आकर खाड़ में पैदा किये गए अवरोध को हटवा दूंगा। सीओ से मिले अश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क को चालू कर दिया।प्रदर्शन करने वालो में अवधेश पटेल,मदन राम,लालदेव राय,जगलाल राय,विदेशी महतो,दिनेश महतो,परमेश्वर महतो,राजेश राम,रंजीत राय,जनक राय,सीताराम राय आदि प्रमुख रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment