Home

ग्रामीणों ने सड़क और पुलिया निर्माण के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन, कई बार उठा चुके हैं मांग

भगवानपुर हाट(सीवान)जलपुरवां को सहसरांव उत्क्रमित उच्च विद्यालय और अरूआ मेला से सहसरांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क और पुलिया के निर्माण के लिए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पाँच वर्षों से लगातार प्रयासों के बावजूद भी सड़क और पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है।ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक सभी जगहों पर आवेदन दिए गए हैं, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं मिला है। बाढ़ के समय से ही यह सड़क और पुलिया खराब हालत में हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को रोजमर्रा की जिंदगी में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया गंडक विभाग से जुड़ी नहरी के पाइन पर बनी हुई है, और इसके निर्माण के लिए “एनओसी की आवश्यकता है, जो 2020 से अब तक किए गए कई प्रयासों के बावजूद भी प्राप्त नहीं हो पाया है।सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का आवागमन अत्यधिक कठिन हो गया है। खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह मार्ग अत्यधिक खतरनाक हो गया है। जलपुरवां निवासी डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह के प्रयास से ग्रामीणों की मांग को संसद तक पहुँचाया गया। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही सड़क और पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय अनुज सिंह,अमरेंद्र सिंह, सनोज सिंह,सूरज सिंह, अनूप सिंह, नीरज सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago