भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड परिसर स्थित आधार काउंटर स्थाई रूप से बंद हो गया है।जिसके कारण आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।मालूम हो की कोई भी सरकारी योजना का लाभ लेना है तो आधार कार्ड अनिवार्य है।इसके साथ ही साथ विद्यालय में बच्चों के नामांकन में भी आधार कार्ड अनिवार्य है।इसको लेकर क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण इलाके से लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार कार्ड काउंटर पहुंच रहे है।
पहुंचने के बाद जब स्थाई रूप से काउंटर बंद होने की सूचना पढ़ रहे है तब वे निराश होकर अपने घर जाने को मजबूर हो जा रहे है।वही एस एस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के में एक आधार कार्ड निर्माण के लिए काउंटर बनाया गया है। जिससे कुछ लोगों का आधार कार्ड में सुधार किया जा रहा है।आधार कार्ड काउंटर के संचालक आकाश कुमार ने बताया की सर्वर काम नहीं करने के कारण नया आधार कार्ड नहीं बना रहा है।जिसके कारण आए दिन लोगों के सामने परेशानी बढ़ती जा रही है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment