महाराजगंज(सीवान)बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर शुक्रवार को शहर के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल परिसर में महाराजगंज थाना पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पब्लिक के बीच वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस की टीम ने पब्लिक को 3-1 से पराजित किया। वहीं उपहार के तौर पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने सांत्वना के रुप मे वॉलीबाल देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर थानाध्यक्षों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से न सिर्फ समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का माहौल कायम होता है, बल्कि पुलिस- पब्लिक मैत्रीपूर्ण संबंध को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि पुलिस सप्ताह के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई करा कर आकर्षक तरीके से सजाया गया है। साथ ही पब्लिक से सद्भावना बढ़ाने को लेकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस मौके पर पशुराम सिंह,दयाशंकर दिवेद्वी,अमरेश सिंह, मुकेश सिंह,रमेश सिंह,मनोज सिंह, अनुज सिंह,अकीत सिंह,शुभम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…
Leave a Comment